आंतों की सफाई के लिए क्या करना चाहिए?


By Arbaaj09, Oct 2024 01:22 PMnaidunia.com

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आंतों की सफाई करें। आंतों में गंदगी जमने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है।

आंतों के सफाई

इसकी सफाई के लिए डाइट में बदलाव करना चाहिए। डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आंतों की सफाई कर सकते है।

फाइबर वाले फल खाएं

आंतों की सफाई करने के लिए फाइबर वाले फलों का सेवन करना चाहिए। डाइट में सेब, नाशपाती, संतरा और अमरूद को शामिल करें।

चिया सीड्स का पानी पिएं

आंतों की सफाई में चिया सीड्स भी बेहद फायदेमंद होते है, क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। चिया सीड्स का पानी पीना चाहिए।

गुनगुना पानी पिएं

आंतों में जमी गंदगी को निकालने के लिए गुनगुना पानी पीना चाहिए। दिनभर में कम से कम 2-3 गिलास गुनगुना पानी पिएं।

दही खाएं

दही का सेवन आंतों के लिए लाभकारी माना जाता है। दही में बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों की सफाई करने में मददगार होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

आंतों की सफाई करने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

4 लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी