हिंदू धर्म में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है और सुहागिन महिलाएं हर व्रत पर मंदिर में श्रृंगार का सामान अर्पित करती है। आइए जानते हैं कि मंदिर से मिले श्रृंगार के सामान का क्या करना चाहिए-
मंदिर में मिला श्रृंगार का सामान बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है, कयोंकि यह देवी-देवताओं को अर्पित किया गया होता है।
प्रसाद के रूप में श्रृंगार का सामान मिलना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है, वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
श्रृंगार का सामान देवी-देवताओं से मिले एक आशीर्वाद का रूप माना जाता है। इससे पति की लंबी आयु का आशीर्वाद भी मिलता है।
मंदिर में मिले श्रृंगार के सामान को साफ कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
मंदिर में मिले श्रृंगार के सामान को किसी को भी नहीं देना चाहिए, बल्कि खुद ही प्रयोग करें। ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
मंदिर से मिले श्रृंगार के सामान का यह करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM