गर्मियों के मौसम में गलत खानपान करने से अक्सर बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो जाते हैं। उल्टी-दस्त होने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
अगर गर्मियों में आपके बच्चे को भी दस्त-उल्टी हो रही हैं, तो उनकी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि बच्चों को क्या खिलाना-पिलाना चाहिए?
उल्टी-दस्त होने के कारण बच्चे के शरीर में पानी की कमी होने लगती है इसलिए इनको अधिक से अधिक पानी पिलाएं।
दस्त होने के बाद बच्चे को केला खिलाएं। केला पेट के लिए अच्छा माना जाता है। केला बच्चे को दस्त के समय न खिलाएं।
दस्त-उल्टी होने पर बच्चे की डेली डाइट में मूंग दाल की खिचड़ी को शामिल करना चाहिए। मूंग दाल की खिचड़ी दस्त से राहत दिलाती है।
दस्त-उल्टी होने पर बच्चे को अधिक खाना नहीं खिलाना चाहिए। दस्त होने पर उनको हल्का भोजन खिलाना चाहिए।
दस्त होने पर बच्चों को दूध वाली चीजों को खिलाने से परहेज करना चाहिए। दूध वाली चीजें समस्या को बढ़ा सकती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ