सुख-समृद्धि के लिए शाम को दरवाजे पर रखें ये चीजें


By Sahil30, Aug 2023 05:00 PMnaidunia.com

पूजा-पाठ

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ अवसर पर दीपक जलाना भी बेहद शुभ होता है। दीपक जलाने के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष और धर्मशास्त्र में दीपक के महत्व का जिक्र किया गया है। घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखा जा सकता है।

दीपक के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में दीपक के उपाय भी बताए गए हैं। इन उपाय को करने से घर की सुख-समृद्धि समेत कई फायदे मिलते हैं।

शाम के समय दीपक

शाम के समय दीपक जलाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह समय मां लक्ष्मी के आगमन का होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।

गाय के घी का दीपक

घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि प्रवेश करती है।

दाहिनी ओर रखें दीपक

घर के द्वार पर दीपक इस तरह से जलाना चाहिए कि जब आप बाहर निकले तो दीपक आपकी दाहिनी तरफ ही होना चाहिए।

तुलसी का पौधा

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक रखना चाहिए। तुलसी को में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है।

तुलसी में जल

सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल भी चढ़ाना चाहिए। साथ ही उसकी पूजा और परिक्रमा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Chandra Upay: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय