उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या-क्या अर्पित करें?


By Ayushi Singh23, Nov 2024 12:45 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ चीजों को अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या-क्या अर्पित करें-

नारियल

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने नारियल चढ़ाए। इससे घर में शुभता का आगमन होता है।

शंख

इस दिन भगवान विष्णु के सामने शंख चढ़ाए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भाग्य का साथ मिलता है।

पीले फूल

पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है और इस दिन उनके चरणों में फूल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

दीपक जलाएं

इस दिन भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाना चाहिए और विधि-विधान से पूजा करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

भोग लगाएं

इस दिन पीले लड्डू का भोग लगाना चाहिए और सभी लोगों में बांटना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

फल चढ़ाए

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को विशेष रूप से फल चढ़ाए। इससे वह काफी प्रसन्न होते हैं।

उत्पन्ना एकादशी के दिन ये चीजें अर्पित करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

2025 में इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ