प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?


By Ayushi Singh26, Nov 2024 12:10 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है और इस व्रत को रखने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए-

दूध-दही

प्रदोष व्रत को दौरान शिवलिंग पर दूध-दही चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति का वास होता है।

गन्ने का रस

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

गेहूं और चावल

इस व्रत के दौरान शिवलिंग पर गेहूं और चावल चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

लौंग

प्रदोष व्रत को दौरान शिवलिंग पर लौंग चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और शुभ परिणाम भी मिलते है।

बिल्व पत्र

भगवान शिव को बिल्व पत्र काफी पसंद है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जौ

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जौ चढ़ाना काफी फलदायी माना जाता है। इससे जीवन में रुके काम जल्दी बनने लगते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पान के पत्ते पर दालचीनी जलाने से क्या होता है?