हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन का खास महत्व माना जाता है। गुरुवार के दिन तुलसी में कुछ चीजों को अर्पित करना चाहिए।
तुलसी के पौधे पर कई चीजों को अर्पित किया जाता है, लेकिन गुरुवार के दिन खास किन चीजों को चढ़ाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा होता है। इसके अलावा इस पौधे पर उनका वास भी होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से इच्छाएं पूरी होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन खासकर तुलसी के पौधे को जल दें। इस दिन जल देने से देवी मां लक्ष्मी भक्तों से प्रसन्न होती है।
गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर आप कच्चा दूध भी अर्पित कर सकते है। कच्चा दूध अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार की शाम में तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
गुरुवार के दिन तुलसी पर इन चीजों अर्पित करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ