कई लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। लेकिन क्या आप जानते है, सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है।
ऐसे में सुबह खाली पेट चाय पीने से परहेज करना चाहिए। आज हम इस लेख में आपको सुबह चाय की जगह कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से सेहत चकाचक बनी रहती है।
सुबह की शुरुआत में 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और शहद मिलाकर पिएं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
सुबह की शुरूआत में सौंफ और जीरा का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से पेट की समस्याएं दूर रहती है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच जीरा रातभर भिगोकर सुबह छानकर पी लें।
दिन की शुरुआत नारियल पानी के साथ करना काफी फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए ग्रीन टी, तुलसी टी, अदरक टी या कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने में मददगार है।
सुबह की शुरुआत में अजवाइन पानी पीना काफी फायदेमंद है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट पीएं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
चाय की जगह सुबह ये ड्रिंक्स पीना चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com