मेटाबॉलिज्म शरीर में खाना को ऊर्जा में बदलता है। यह प्रक्रिया तेजी से होगी, तो शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ऐसे में अगर आप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप प्रोटीन से भरपूर आहार सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र इसे पचाने में ऊर्जा खर्च करता है। जिससे कैलोरी बर्न हो सकती है।
अगर आप रोजाना सुबह के समय काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स तेजी से कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
शरीर में पानी की कमी से मेटाबॉलिज्म धीरे हो सकता है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी सेवन करने पर मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है।
रोजाना हेल्दी नट्स जैसे कि बादाम, अखरोट और काजू का सेवन करने पर शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं।
अगर आपको इन चीजों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com