आज के समय में हर कोई खूबसूरत और जवां दिखना चाहता है। इसके लिए कई लोग अलग-अलग तरह के एंटी-एजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसके बाद भी सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है।
अगर आप भी अपनी उम्र से कम के दिखना चाहते हैं तो इसके लिए मार्केट में मिलने वाली क्रीम को छोड़ डाइट में इन 3 चीजों को शामिल करें। इनके सेवन से जवां दिखने में मदद मिलती है।
जवां दिखने के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करती है।
एवोकाडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन पर फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करते हैं। इसे आप स्मूदी, सलाद या ब्रेकफास्ट के तौर पर शामिल कर सकते हैं।
ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो स्किन को रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह स्किन के कोलेजन के टूटने से बचाती है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।
स्किन को जवां बनाएं रखने के लिए रोजाना 2-3 कप ग्रीन टी पिएं। ऐसा रोजाना करने से 1 महीने में आपको असर दिख जाएंगा।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को पोषण देता है और स्किन सेल्स की मरम्मत करता है।
स्किन को जवां बनाए रखने के लिए रोजाना 4-5 अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसे आप नाश्ते या स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
60 की उम्र में 30 का दिखने के लिए खाएं ये 3 चीजें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com