अगर आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं या कुछ देर पहले हुई बात भी आपको याद नहीं रहती, तो आपको अपनी मेमोरी पावर को बढ़ाने की जरूरत है।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको मेमोरी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ब्रेन को शार्प और तेज बनाने के लिए आज से ही अखरोट खाना शुरू करें। इसमें मेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को तेज बनाने में मदद करते हैं।
दिमाग को तेज करने के लिए आज से ही बादाम का सेवन शुरू करें। इसमें विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है, जो ब्रेन को तेज करता है। इसके लिए आप रोज रात को 5-6 भीगे हुए बादाम खाएं।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को तेज करता है। यह न्यूरॉन्स की हेल्थ को बेहतर कर ब्रेन को तेज करता है।
दिमाग को तेज करने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन करें। इसमें फ्लेवोनॉयड्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करते हैं।
इसमें मैग्नीशियम, आयरन और जिंक होते हैं, जो ब्रेन की मेमोरी पावर बढ़ती हैं। रोज़ एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से ब्रेन शार्प और एक्टिव रहता है।
इन चीजों का सेवन कर आप भी अपने दिमाग को शार्प बना सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com