माघ माह में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में नौ दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए-
गुप्त नवरात्रि के दौरान काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए और इस रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
अगर इस दौरान काले रंग के कपड़े खरीदते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होने लगता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान कलश खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि कलश का प्रयोग नवरात्रि के दौरान किया जाता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान जौ नहीं खरीदना चाहिए। इसे चैत्र या शारदीय नवरात्रि के दिनों में खरीदना शुभ माना जाता है।
अगर गुप्त नवरात्रि के दौरान इन चीजों को खरीदते हैं तो इससे जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
गुप्त नवरात्रि में नौ दिन इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM