होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और होलिका दहन मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए। आइए जानते हैं कि होलिका दहन पर क्या नहीं करना चाहिए-
होलिका दहन के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं।
होलिका दहन के दिन उधार देने से बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को उधार देते हैं तो इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
होलिका दहन के दिन गलती से फटे-पुराने कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
होलिका दहन के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनें।
होलिका दहन के दिन किसी दूसरे का अपमान करने से बचना चाहिए। साथ ही, वाद-विवाद भी नहीं करना चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
होलिका दहन पर ये काम नहीं करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM