सेहत के लिए पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है। पपीता खाने से शरीर को कई बड़े लाभ मिलते है क्योंकि यह पोषक तत्व से भरपूर होता है।
पीपता शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसको खाने के बाद कुछ चीजों का तुरंत सेवन नहीं करना चाहिए वरना परेशानी बढ़ सकती है।
पपीता खाने के बाद दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है और पीपते की गर्म।
पपीता खाने के तुरंत बाद खीरा नहीं खाना चाहिए। पपीता और खीरा एक साथ खाने से पाचन की समस्या हो सकती है।
अगर आप पपीता खाने के बाद अंडा खाते है, तो पेट से जुड़ी समस्या होने की अधिक संभावना होती है। पपीता और अंडा खाने से कब्ज और दस्त होने लगता है।
पपीता खाने के बाद भूलकर भी नींबू का रस नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है।
इन चीजों के अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब पपीता खाएं, तो भूलकर भी ठंडा पानी न पिएं। ठंडा पानी पीने से पाचन की समस्या बढ़ सकती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ