दही सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। दही की तासीर ठंडी होती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण होती हैं।
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, और विटामिन जैसे लाभकारी पोषक तत्वों पाए जाते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद हो दही होती है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही को नहीं खाना चाहिए।
दही और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि दूध भारी और दही हल्का होता है। इनका एक साथ सेवन करना पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
दही को ऑयली फूड्स के साथ खाने से परहेज करना चाहिए। दही और ऑयली फूड्स को एक साथ खाने से डाइजेशन की परेशानी हो सकती है।
केला शरीर के लिए अमृत माना जाता है, लेकिन केला और दही का सेवन एक साथ करना से परहेज करना चाहिए।
दही का सेवन अगर आप खट्टे फलों के साथ करते है, तो आपको कब्ज जैसी बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
खजूर और दही को अगर आप एक साथ खाते है, तो पेट की समस्या हो सकती है। खजूर और दही के बीच कम से कम 2 घंटे का फर्क होना चाहिए।