मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं रखना चाहिए?


By Ayushi Singh17, Mar 2025 03:45 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में घर में संबंधित कई नियम बताए गए है, जिसमें घर के मुख्य द्वार के बारे में भी जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार के सामने क्या नहीं रखना चाहिए-

कूड़ा-कचरा

घर के मुख्य द्वार के सामने कभी-भी कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जूते-चप्पल

घर के मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का वास घर में नहीं होता है।

झाड़ू न रखें

घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मुख्य द्वार पर झाड़ू रखने से बचना चाहिए।

बिजली के खंभे या तार

घर के सामने बिजली के खंभे या तार नहीं होने चाहिए। इसका प्रभाव व्यक्ति के सेहत पर पड़ता है और मानसिक तनाव भी पैदा होता है।

बड़ा पेड़

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने किसी प्रकार का बड़ा पेड़ नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से तरक्की में अड़चन आती है।

 मनी प्लांट का पौधा न हों

घर के मुख्य द्वार के सामने मनी प्लांट का पौधा नहीं होना चाहिए। कहा जाता है कि यह धन पौधा होता है और इसे हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए।

मुख्य द्वार के सामने ये सामान नहीं रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Ram Navmi 2025 पर करें 5 काम, खुशियों से भर जाएगा घर