शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav19, Jul 2024 01:55 PMnaidunia.com

न्याय और कर्मफल के देवता हैं शनि देव

शनिवार का दिन न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। वहीं, भगवान शिव की भी शनिवार के दिन पूजा की जाती है।

प्राप्त होती है कृपा

शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, कुछ चीजें अर्पित करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

काले तिल से करें शिव जी का अभिषेक

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और जल में काले तिल मिलाकर शिव जी को अर्पित करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

उड़द की दाल अर्पित करें

वहीं, इस दिन शिवलिंग पर उड़द की दाल भी अर्पित करनी चाहिए। यह उपाय करने से शनि देव के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

शमी, कनेर के फूल करें अर्पित

इस दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शमी, कनेर, बेला के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

ऊं नमः शिवाय का करें जाप

शिव जी को जल अर्पित करने के बाद ऊं नमः शिवाय का एक माला जाप करें। इससे शिव जी प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

शिव मंदिर में चढ़ाएं त्रिशूल

शनिवार के दिन शिव मंदिर में त्रिशूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शनि देव के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

हरसिंगार का पौधा लगाएं

शनिवार के दिन शिव मंदिर में हरसिंगार का पौधा लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही धतूरे का भी पौधा लगा सकते हैं।

शनिवार के दिन शिव जी को ये चीजें अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

2024 में गुरु पूर्णिमा कब है? बन रहा है शुभ संयोग