रविवार को सूर्य देव को क्या भोग लगाना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan08, Mar 2025 07:00 PMnaidunia.com

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इन्हें प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं-

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

सूर्य देव की पूजा करते समय इन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से आपके जीवन में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।

लाल रंग के फूलों का भोग लगाएं

इस दिन अगर आप लाल रंग के फूलों का भोग सूर्य देव को लगाते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

गुड़ और गेहूं का भोग लगाएं

माना जाता है सूर्य देव को गुड़ और गेहूं का भोग बेहद प्रिय है। इसे अर्पित करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

खीर का भोग लगाएं

रविवार के दिन सूर्य देव को दूध और चावल से तैयार खीर का भोग लगाने पर धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

जीवन में आती है खुशहाली

अगर आप रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा करते समय इन चीजों का भोग लगाते हैं, तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सूर्य देव को भोग कैसे लगाएं

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और गुड़ डालकर सूर्य देव को भोग लगा सकतें हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पार्टनर के बंद किस्मत का ताला खोलती हैं इस मूलांक की लड़कियां