Liver को साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए?


By Arbaaj27, Apr 2025 12:29 PMnaidunia.com

लिवर शरीर का एक खास अंग होता है। गलत चीजों का सेवन करने से कई बार लिवर में गंदगी जम जाती है, जिसे साफ करना जरूरी है।

लिवर की सफाई

अगर आप लिवर की सफाई करना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को पीना चाहिए। पीने वाली चीजों की मदद से भी लिवर की गंदगी बाहर हो सकती है।

गर्म पानी पिएं

लिवर को दुरुस्त और साफ करने के लिए पानी पीना चाहिए। आप रोजाना हल्का गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी लिवर की गंदगी को साफ करता है।

नींबू पानी पिएं

नींबू वाला पानी कई समस्याओं में कारगर साबित होता है। लिवर में जमी गंदगी को भी साफ करने के लिए यह पानी पिया जा सकता है।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी का सेवन करने से भी लिवर की अच्छे से सफाई हो सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण गंदगी को साफ करते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं

लिवर को दुरुस्त और साफ रखने के लिए रोजाना 1 गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसे पीने से लिवर में जमी गंदगी शरीर से बाहर होने लगती है।

आंवला का जूस पिएं

लिवर को पूरी तरह से साफ करने के लिए आंवला का जूस भी पिया जा सकता है। इस जूस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंड्स के गुण होते हैं।

इन चीजों को पीकर लिवर की सफाई हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूध और पानी नहीं इस 1 चीज में भिगोकर खाएं ड्राई फ्रूट, हड्डियां होंगी मजबूत