शुक्रवार को घर से निकलते समय क्या खाना चाहिए?


By Lakshita Negi11, Apr 2025 12:45 PMnaidunia.com

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है, जिसे समृद्धि और शुभता से जुड़ा माना जाता है। इस दिन सही खान-पान और कुछ खास चीजों का सेवन करने से दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और किस्मत का साथ मिलता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को कुछ चीजें खाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और दिन अच्छा बीतता है।

शुक्रवार के दिन मीठा दही खाएं

शुक्रवार को घर से निकलने से पहले मीठा दही खाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

शुक्रवार को मिश्री का सेवन

अगर आप किसी जरूरी काम के लिए शुक्रवार के दिन जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले चीनी या मिश्री खाकर निकलें। इससे मन शांत रहता है और काम में सक्सेस मिलने के चांस बढ़ सकते हैं।

सफेद रंग की चीजें खाएं

शुक्रवार का संबंध सफेद रंग से होता है, इसलिए इस दिन सफेद रंग की चीजें, जैसे दूध, चावल या मिठाई का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है।

तुलसी पत्ता जरूर खाएं

शुक्रवार को घर से निकलने से पहले तुलसी का पत्ता खाने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और पूरा दिन पॉजिटिविटी बनी रहती है।

शुक्रवार को केसर मिला दूध पीएं

शुक्रवार के दिन केसर वाला दूध पीकर घर से निकलने से मन शांत रहता है और दिनभर कॉन्फिडेंस बना रहता है। इससे मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है।

शुक्रवार को केले का सेवन

अगर आप किसी इंटरव्यू या जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं शुक्रवार को, तो घर से केला खाकर निकलना शुभ माना जाता है। केले से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ लक भी स्ट्रांग होता है।

शुक्रवार को सही खाना खाना न सिर्फ आपकी सेहत, बल्कि किस्मत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हनुमान जयंती पर करें गुड़-चने के उपाय