सुबह की शुरुआत हम सभी पॉजिटिविटी के साथ करते हैं। लेकिन सुबह सुबह कुछ चीजों को देखना ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शुभ नहीं माना जाता है।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे सुबह उठकर गलती से भी नहीं देखनी चाहिए। आइए उसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
यदि आप इन चीजों को सुबह देख लें तो लाख मेहनत करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की कोई गुंजाइश नहीं होती है।
कितने लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही आईने देखने की, लेकिन हम आपको बता दें कि आईना देखना असफलता का प्रतीक माना जाता है।
घर में कितने लोगों की यह बुरी आदत होती है कि रात में खाने के बाद जूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं, लेकिन सुबह इसे उठकर देखना अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि सुबह उठकर अपनी परछाई को नहीं देखें। ऐसा करना शुभ नहीं होता है और इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं।
इसके अलावा सुबह उठकर बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए। साथ ही भगवान की खंडित टूटी फूटी मूर्ति भी न देखें। यह बहुत अशुभ माना जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।