भगवान शिव को भूल से क्या अर्पित नहीं करना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan25, Nov 2024 12:13 PMnaidunia.com

कई महिलाएं सोमवार का व्रत करती हैं, ऐसे में पूजा के दौरान भगवान शिव को कई चीजें चढ़ाई जाती हैं, लेकिन आज हम बताएंगे कि इन चीजों को कभी भी भूलकर न चढ़ाएं

नारियल पानी न चढ़ाएं

व्रत या पूजा के दौरान कभी भी भगवान शिव को नारियल पानी न चढ़ाएं, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

केतकी का फूल न चढ़ाएं

पौराणिक मान्यता के अनुसार केतकी के फूल ने शिव जी के सामने झूठ बोला था। इसलिए, इसे पूजा के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाने से परेहज करना चाहिए।

तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं

तुलसी के पत्ते को शिव जी पर कभी न चढ़ाएं क्योंकि तुलसी देवी ने भगवान विष्णु को समर्पित होने की प्रतिज्ञा ली थीं। इसलिए, तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाए जाते हैं।

हल्दी न चढ़ाएं

हल्दी को देवी पूजन या सुहागिन महिलाओं के प्रतीक मानते हैं, जबकि शिवलिंग को पुरूषों का तत्व माना जाता है। इसलिए, शिवलिंग पर इसे कभी न चढ़ाएं।

कुमकुम न चढ़ाएं

कुमकुम को ज्यादातर देवी पूजन में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसे स्त्री शक्ति के रूप में देखा जाता है, इसी वजह से भगवान शिव को कुमकुम नहीं चढ़ाया जाता है।

टूटी हुई बेलपत्र न चढ़ाएं

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है, लेकिन टूटे या कटे हुए बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव नराज हो सकते हैं। इसलिए, हमेशा साफ-सुथरा बेलपत्र चढ़ाएं।

ज्यादा दूध न चढ़ाएं

शिवजी को दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में चढ़ाना या बर्बाद करना सही नहीं माना जाता है। इसलिए, सीमित मात्रा में दूध चढ़ाएं।

इन चीजों को पूजा के दौरान भूलकर भी भगवान शिव को न चढ़ाएं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चलते समय अचानक किसी चीज के गिरने से किन बातों का संकेत मिलता है?