ज्येष्ठ माह में किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh16, May 2025 11:21 AMnaidunia.com

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कुछ चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में किन चीजों का दान करना चाहिए-

घड़े का दान करें

हिंदू धर्म में घड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है और इसका दान करने से व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

छाता का दान

ज्येष्ठ माह में सूर्य की प्रचंड गर्मी होती है, और छाता दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं जिससे सूर्य दोष शांत होता है। साथ ही, छाता का दान करने से पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है।

जूते-चप्पल का दान

ज्येष्ठ माह में जूते-चप्पल का दान करने से विशेष लाभ मिलता है और इसका दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

जल का दान

ज्येष्ठ माह में गर्मी चरम सीमा पर होती है और इस दौरान जल का दान करना अचछा माना जाता है । साथ ही, इसे पुण्य का कार्य माना जाता है।

इन भगवान की होती है पूजा

ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु, सूर्यदेव और हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही, इस दौरान कई त्योहार भी पड़ते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

ज्येष्ठ माह में इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

गरीबी दूर कर सकता है तुलसी का पत्ता, करें ये उपाय