दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh24, Oct 2024 11:05 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में त्योहार के दिन दान करना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

झाड़ू का दान

दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना शुभ माना जाता है और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

अगरबत्ती का दान

इस दिन मंदिरों में सुगंधित अगरबत्ती का दान करने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और सुख-शांति भी आती है।

धन का दान

इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों में धन का दान करने से जीवन में पैसों की तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

कपड़ों का दान

दिवाली के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

अनाज का दान

इस दिन अनाज का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा बनाए रखती है। इससे घर में अनाज का भंडार भरा रहता है।

मिठाइयों का दान

दिवाली के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में मिठाइयों का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे जीवन खुशहाल रहता है।

दिवाली के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अहोई अष्टमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?