महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh15, Feb 2025 11:20 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

कपड़ों का दान

महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में कपड़ों का दान शुभ माना जाता है और ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

दूध का दान

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है और इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।

धन का दान

कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन गरीबों में धन का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

काले तिल का दान

महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और काम में आ रही सारी बाधा दूर होती है।

घी का दान

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी का लेप लगाना शुभ माना जाता है और इस दिन घी का दान करने से संकटों से रक्षा होती है।

अनाज का दान

महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में अनाज का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में विशेष लाभ मिलता है।

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मूलांक से अपना शुभ रंग जानें