हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं,तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए-
मकर संक्रांति के दिन मूंगफली का दान गरीबों और जरुरमंदों में करना अच्छा माना जाता है और इससे परिवार में शांति बनी रहती है।
इस दिन नमक का दान करना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ माना जाता है। इससे ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन शनि मंदिर के दिन तेल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है और इससे जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।
इस मौके पर पशुओं को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य बढ़ता है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
मकर संक्रांति के दिन गरीबों में कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि और राहु के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM