पितृ अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh27, Sep 2024 12:53 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पितृ अमावस्या का विशेष महत्व है और इस दिन दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि पितृ अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए-

अन्न

पितृ अमावस्या पर अन्न का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अन्न का दान करने से इंसान को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

भोजन

पितृ अमावस्या पर भोजन का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे जीवन के सारे दुख-दूर होते हैं।

गुड़

पितृ अमावस्या पर गुड़ का दान करने से जीवन के सारी परेशानियां दूर होती है और इससे पितृ अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

तिल

पितृ अमावस्या पर तिल को पितरों का प्रिय अन्न माना जाता है। इसका दान करने से पितर प्रसनन होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ अमावस्या पर गौ दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

फल

इस दिन विशेष रूप से फलों का दान करने से जीवन के सारे संकट दूर होते हैं और पितरों की कृपा भी बनी रहती है।

पितृ अमावस्या पर इन चीजों का दान करना चाहिए। । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनिवार को लोबान जलाने से क्या होता है?