हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है। आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, भर जाएगी खाली झोली-
सोमवती अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन कपड़ों का दान करने से कामों में सफलता मिलती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
इस दिन चावल का दान करने से चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है और मन से जुड़े दोष दूर होते हैं। साथ ही, जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन तेल का दान करने से शनि का प्रभाव कम होता है और इससे वह काफी प्रसन्न होते हैं।
इस दिन लोहे का दान करने से कुंडली में शनि का प्रभाव कम होता है और वह अपनी कृपा भी बनाएं रखते हैं।
इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। इससे पितृ प्रसनन होते हैं और वह अपनी कृपा परिवार के लोगों पर बनाएं रहते हैं।
सोमवती अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करने से खाली झोली भर जाएगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM