हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन पूजा-पाठ करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे गणेश जी की कृपा बनी रहती है।
बुधवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना चाहिए। इस दिन शमी के पेड़ में जल देने से सारी मनोकामना पूरी होती है।
बुधवार के दिन किसी से भी उधार नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार के दिन बुध मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न होते हैं।
बुधवार के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे जीवन में अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
बुधवार के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM