वृंदावन से बाहर कौन-सी चीजें लेकर नहीं जानी चाहिए?


By Ayushi Singh22, Feb 2025 02:00 PMnaidunia.com

वृंदावन के पवित्र स्थानों से कुछ चीजों को बाहर ले जाने की मनाही होती है और यह आत्मिक शांति को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि वृंदावन से बाहर कौन-सी चीजें लेकर नहीं जानी चाहिए-

ब्रज की तुलसी

कहा जाता है कि ब्रज की तुलसी घर ले जाना एक अपराध के समान माना जाता है और इससे भक्ति से मन भी भटकता है।

गिरिराज की मूर्ति

वृंदावन से गिरिराज की मूर्ति ले जाना अशुभ माना जाता है। गिरिराज, जो भगवान कृष्ण के प्रिय है उनकी मूर्ति बाहर ले जाना पाप के समान माना जाता है।

पशु-पक्षी

वृंदावन में रहने वाले पशु-पक्षी भगवान कृष्ण के तप और आशीर्वाद से जुड़े होते हैं और उन्हें बाहर ले जाना एक अपराध ही माना जाता है

चंदन

वृंदावन से बाहर वहां के चंदन को घर ले जा सकते हैं। इसे ले जाने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

 कान्हा जी के कपड़े

वृंदावन से  कान्हा जी के कपड़े घर ले जाना शुभ माना जाता है और इससे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी जुड़ा होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

वृंदावन से बाहर इन चीजें लेकर नहीं जानी चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में काला पत्थर लगाने से क्या होता है?