धन का दान किस समय करना शुभ होता है?


By Ayushi Singh12, Jun 2025 04:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि धन का दान किस समय करना शुभ होता है-

धन का दान किस दिन करें?

गुरुवार और शुक्रवार के दिन धन का दान करना शुभ माना जाता है। इन दोनों दिन धन का दान करना फलदायी हो सकता है।

सुबह के समय करें दान

शास्त्रों के अनुसार, धन का दान करना सुबह के समय में करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

शुक्रवार के दिन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन दान करने से धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

शाम के समय न करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम के समय धन का दान करना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे धन हानि होने लगती है।

बढ़ती है नकारात्मकता

कहा जाता है कि शाम के समय धन का दान करने से जीवन में नकारात्मकता फैलती है और इससे सकारात्मकता कम होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धन का दान सुबह के समय करना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

लंबी गर्दन वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?