हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आइए जानते हैं कि दरिद्रता दूर करने के लिए किस समय दीपक जलाएं-
कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद दीपक जलाना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
माना जाता है कि शाम के समय दीपक जलाने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है,जिससे जीवन में कई लाभ प्राप्त होते हैं।
शाम के समय घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे समृद्धि आती है।
शाम के समय में मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
शाम के समय में तुलसी पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे धन प्राप्ति होती है।
शाम के समय दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इससे लंबे समय से चल रही पैसों की तंगी दूर होती है।
दरिद्रता दूर करने के लिए शाम के समय दीपक जलाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM