सरसों का तेल बालों के लिए वरदान माना जाता है। इसमें किसी को शक नहीं है, लेकिन इसमें कई चीजों को मिलाकर भी बालों में लगाया जा सकता है।
सरसों का तेल गुणों से भरपूर होता है, लेकिन उसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए तेल में अन्य चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता है।
सरसों तेल में करी पत्ता मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। सरसों तेल और करी पत्ता का मिश्रण बालों को लंबा और मजबूत करता है।
सरसों के तेल में आप आंवला पाउडर भी मिलाकर लगा सकते है, क्योंकि आंवला विटामिन-सी का अच्छा सोर्स माना जाता है।
दही और सरसों तेल का मिश्रण भी बालों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार से अधिक न करें।
मेथी का दाना पोषक तत्व से भरपूर होता है। अगर इसका इस्तेमाल बालों में तेल के साथ मिलाकर करें, तो बाल तेजी से बढ़ सकते है।
बालों में रोजाना तेल लगाने से बचना चाहिए। रोज बाल में तेल लगाना ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए, इन उपायों का इस्तेमाल भी हफ्ते में 1-2 बार ही करें।