पूजा के दौरान देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाया जाता है। हालांकि, कई बार दीपक कुछ कारणों के चलते बुझ जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान दीपक के बुझने को अपशकुन माना जाता है। इतना ही नहीं, ऐसा होने से कई संकेत भी मिलते हैं।
दीपक के बुझ जाने से पता चलता है कि देवी-देवता आपसे नाराज हो गए हैं। सवाल खड़ा होता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
ऐसा भी कहा जाता है कि पूजा करते समय दीपक बुझने से इंसान को पूजा-पाठ का फल भी नहीं मिलता है। इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
अगर दीपक बुझ जाता है तो बगैर समय लगाएं दोबारा से इसे जला दें। ऐसा करने से देवी-देवता की नाराजगी का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।
दोबारा दीपक जलाते समय मन में ही सही भगवान से क्षमा जरूर मांगें। माना जाता है कि माफी मांगने से देवी-देवताओं का गुस्सा शांत हो जाता है।
दीपक को फिर से जलाते समय सुनिश्चित करें कि उसमें घी और दीपक पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। वरना एक बार फिर दीपक बुझ सकता है।
आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि दीपक दोबारा बुझने की नौबत नहीं आनी चाहिए। अगर एक बार फिर से दीपक बुझ जाता है तो समझ लें कि भगवान ने आपको माफ नहीं किया।