बालों की देखभाल करना काफी नाजुक माना जाता है। बालों से शरीर की खूबसूरती निखरती है इसलिए बालों का ख्याल रखना चाहिए।
बालों में रूसी होना एक आम बात है, लेकिन बालों में रूसी होने से बालों की खूबसूरती खत्म होने लगती है और बाल कमजोर होने लगते है।
रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ मददगार घरेलू उपाय का सहारा लें सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते है।
बालों के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद माना जाता है। बालों से रूसी को दूर करने के लिए हफ्ते में 2 बार प्याज का रस लगाएं।
एक कप दही में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से रूसी बालों से दूर हो सकता है। इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार करें।
बालों से अगर रूसी की छुट्टी करनी है, तो नीम और तुलसी की पत्तियों को उबालें और फिर उस पानी से बालों को धोएं।
बालों से रूसी खत्म करने के लिए नारियल के तेल में 2 कपूर के टुकड़े को मिलाएं और फिर उसे बालों में लगाएं। इसको लगाने से रूसी दूर होती है।