वास्तु शास्त्र में दिशाओं को लेकर कई नियम बताए गए है और व्यक्ति को दिशाओं के अनुसार ही अपने सामान को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि उत्तर दिशा में क्या करने से धन में बढ़ोतरी होती है-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में कुछ उपायों करने से धन लाभ होता है।
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर तिजोरी रखते हैं तो इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
उत्तर दिशा की ओर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर लगाकर पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर मनी प्लांट लगाने से धन से संबंधित लाभ होता है और इससे पैसों की तंगी दूर होती है।
तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
कहा जाता है कि उत्तर दिशा में रसोई होने से धन-धान्य में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। इससे परिवार के लोगों की बरकत बनी रहती है।
उत्तर दिशा में यह करने से धन में बढ़ोतरी होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM