सांप के काटने पर सबसे पहले क्या करें?


By Ram Janam Chauhan03, Jun 2025 02:01 PMnaidunia.com

बरसात के मौसम में अक्सर सांप बाहर निकलते हैं। इसलिए, इस मौसम में सांपों के काटने के मामले ज्यादा आते हैं। ऐसे में सांप के काटने पर सबसे पहले ये काम करने चाहिए।

दिमाग को शांत करें

सांप के काटने के बाद पीड़ित व्यक्ति को घबराने की जगह दिमाग शांत कर गहरी सांस लें और लोगों से मदद मांगनी चाहिए।

ज्यादा हिलने-डुलने से बचें

सांप ने जिस अंग को काटा है, उस हिस्से को ज्यादा ना हिलाएं। इससे जहर फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

घाव को ना काटें

अक्सर लोग सांप के काटे गए घाव को चाकू से काटते या मुंह से जहर निकलाने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

ज्यादा टाइट पट्टी ना बांधें

सांप द्वारा काटे गए हिस्से को किसी कपड़े से बांधें, लेकिन ज्यादा टाइट बांधने से शरीर में खून का बहाव कम हो सकता है।

क्या चीज बिल्कुल ना करें

सांप के काटने के बाद नींबू, मिर्च, नमक और झाड़-फूंक में समय ना बर्बाद करें। ऐसा होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से इलाज करवाएं।

अस्पताल तुरंत जाएं

कई बार लोग सांप के काटने के बाद स्वयं ही इलाज करने लगते हैं, लेकिन ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Parents की इन 3 गलतियों के कारण जिंदगी में पीछे रह जाते हैं बच्चे