हिंदू धर्म में हर दिन का महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं। इस दिन उनकी पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार की रात को कुछ उपायों को करने से जीवन में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है।
अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते है, तो शुक्रवार की रात दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
शुक्रवार की रात अष्ट लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। अष्ट लक्ष्मी मां लक्ष्मी जी का आठ स्वरूप माना जाता हैं। शुक्रवार की रात उनकी पूजा करने से पैसों की कमी दूर होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार की रात में 8 घी के दीपक जलाकर अष्ट लक्ष्मी के सामने रखना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
शुक्रवार की रात सोने से पहले ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप करने से धन की परेशानी दूर होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ