हिन्दू मान्यातओं के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष को आती है। ऐसे में इस दिन इन कार्यों को करना बेहद शुभ माना जाता है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना शुभ होता है। इन दिन गंगा जल में काले तिल डालकर पितरों को अर्पित करना बेहद लाभकारी होता है।
इस दिन सुबह स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और काले तिल मिलाकर सूर्य देवता को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
अगर आप जीवन में सकारात्मकता और पापों से मुक्ति से चाहते हैं, तो ऐसे में जरूतमंदों को तिल, कपड़े, गुड़ और तेल का दान कर सकते हैं।
अगर आप फाल्गुन अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में चल रहे लड़ाई-झगड़े को खत्म करने में मदद मिल सकती है।
इस दिन घर की सफाई जरूर करें। साथ ही, गंगाजल और गौमूत्र का छिड़काव करें। ऐसा करने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
इस दिन मांस और किसी भी तरह का नशा करने से बचना चाहिए। साथ ही, किसी का अपमान करना या बुरा बोलने से बचें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com