घर के सामने पीपल का पेड़ उगे तो क्या करें?


By Ram Janam Chauhan27, Dec 2024 04:05 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पीपल को पेड़ को पवित्र और पूजनीय माना जाता है, लेकिन आपके घर के सामने पीपल का पेड़ है, तो ऐसे में क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं

माना जाता है अशुभ

पीपल का पेड़ अगर आपके घर के सामने उगा है, तो इससे आर्थिक तंगी, रिश्तों में तनाव और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

इस तरह हटाएं

पीपल के पेड़ का धार्मिक महत्व है। इसलिए, इसे काटना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस प्रक्रिया के जरिए आप इसे हटा सकते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

सुबह नहा कर पीपल के पेड़ की पूजा करें। साथ ही, कच्चा दूध, हल्दी और जल अर्पित करना शुभ हो सकता है।

भगवान विष्णु से माफी मांगें

पीपल का पेड़ काटने से पहले भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही, विष्णु और पीपल देवता से माफी मांगें।

इस दिन हटाएं

मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ को घर के सामने से हटाने के लिए सोमवार या गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है।

मंदिर में लगाएं

पीपल के पेड़ को घर के सामने से हटाने के बाद इसे मंदिर में लगाएं, क्योंकि इसे फेंकना अशुभ हो सकता है।

गंगाजल का छिड़काव करें

पीपल के पेड़ को हटाने के बाद मुख्य दरवाजे पर गंगाजल का छिड़काव करने के साथ दीया जलाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बढ़ सकता है।

पीपल का पेड़ घर के सामने उगना अशुभ माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सिंगल लोगों के जीवन में आएगी प्यार की बहार, अपनाएं ये उपाय