अक्सर लोगों के घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिसके कारण वह कई परेशानियों का सामना करते हैं। आइए जानते हैं कि नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए क्या करें-
घर को नियमित रूप से साफ-सुथरा रखें और बेकार वस्तुओं को बाहर निकालें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए रोजाना घर में दीपक जलाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए रोजाना सेंधा नमक का पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है।
ईशान कोण में कलश की स्थापना जरूर करनी चाहिए और कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।ऐसा करना शुभ और फलदायी भी माना जाता है।
नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए यह करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM