आइब्रो घनी करने के लिए क्या करें?


By Arbaaj16, Dec 2023 03:24 PMnaidunia.com

आइब्रो

घने आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है, लेकिन कुछ लोगों के आइब्रो पतले रहते है जो चेहरे की रंगत को कम कर देती है।

घरेलू उपाय

अगर आप आइब्रो को घनी करना चाहती है, तो चलिए कुछ मददगार घरेलू नुस्खों को जान लीजिए।

कच्चा दूध

आइब्रो पर रोजाना कच्चा दूध लगाने से आइब्रो घने बनते है और शाइनी होते है। कच्चा दूध बालों के लिए हेल्दी माना जाता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए रामबाण माना जाता है। आप रोजाना इस तेल को भी आइब्रो पर लग सकती है।

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी भी आइब्रो को घनी बना सकती है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार अंडे की जर्दी को आइब्रो पर लगाएं।

अरंडी का तेल

बालो की ग्रोथ के लिए अरंडी का तेल लाभकारी होता है। ऐसे में आइब्रो को घना बनाने के लिए इस तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्याज का रस

आइब्रो को घना बनाने के लिए आप प्याज के रस को सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। प्याज का तेल तेजी से बालों को बढ़ाता है।

कारगर उपाय

ऊपर बताए गए किसी भी एक उपाय को आजमा सकते है। ये सभी घरेलू उपाय बेहद ही असरदार और कारगर माने जाते है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की चर्बी से छुटकारे के लिए 2023 में खूब इस्तेमाल की गई ये चीजें