माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से भक्तों के सारे काम पूर्ण होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
भक्तगण माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना विधि-विधान से पूजा करें और कमल के फूल, मखाने, खीर, शंख और इत्र अर्पित करें।
वहीं, शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, कपूर, सफेद वस्त्रों का दान करें। इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें और रोजाना इसकी पूजा करें। श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शुक्रवार के दिन चीटियों को चीनी खिलाएं। यह उपाय करने से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
कमल का फूल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। इसलिए पूजा करते समय कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
अगर आर्थिक रूप से तंगी का सामना कर रहे हैं तो रविवार के दिन कुश लाएं और गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद पूजा करें और इनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com