नवरात्रि के बाद जौ का क्या करें?


By Ayushi Singh08, Oct 2024 02:32 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में जौ का विशेष महत्व हैं। इसे नवरात्रि के दिनों में बोया जाता है और इसे नौ दिन तक रखने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के बाद जौ का क्या करें-

तिजोरी में रखें

नवरात्रि के बाद जौ को तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

पर्स में रखें

नवरात्रि के बाद जौ को पर्स में रखने से पर्स में पैसे टिकते है और इससे जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

खुलता है भाग्य

अगर बच्चे की किताब में पीले कपड़े में जौ लपेटकर रखे जाएं, तो इससे संतान का भाग्य खुलता है और तरक्की भी मिलती है।

दूर होता है वास्तुदोष

नवरात्रि के बाद जौ को घर के मुख्य दार पर लाल कपड़े में बांधकर दरवाजे पर लटका दें। इससे वास्तुदोष दूर होता है।

जल में प्रवाहित करें

नवरात्रि के बाद जौ को जल में प्रवाहित कर सकते हैं या गमले में भी बो सकते हैं। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।

घर के कोने में रखें

नवरात्रि के बाद जौ को लाल कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में रखें। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।

नवरात्रि के बाद जौ को घर में रख सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हथेली पर 24 लिखने के क्या फायदे हैं?