हिंदू धर्म में पुष्प का धार्मिक महत्व भी होता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सभी प्रकार की पूजा में फूल चढ़ाए जाते हैं।
पूजा में चढ़ाने के बाद फूल अक्सर सूख जाते हैं। कुछ लोग इन्हें फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। आइए जान लेते हैं कि इन फूलों का क्या करना चाहिए।
पूजा में चढ़े फूलों का खाद बनाना भी बेहतरीन विकल्प है। फिर इन्हें आप पौधों के गमले में डाल सकते हैं। इस तरह से फूलों का इस्तेमाल करने का लाभ भी आपको मिलेगा।
धार्मिक मान्यता है कि पौधों में फूलों का खाद बनाकर डालना सही माना जाता है। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि भी हो सकती है।
जब मंदिर में पूजा कि लिए जाते हैं तो आशीर्वाद के तौर पर फूल मिलते हैं। इन्हें आप एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं।
मान्यता के मुताबिक इन फूलों को तिजोरी में रखने से धन में बरकत होती है। इतना ही, नहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
यदि आपने पूजा में लाल गुलाब या गेंदे का फूल चढ़ाया है तो सुखाने के बाद प्रसाद के तौर पर इसका सेवन किया जा सकता है।
इन फूलों को आप भोजन में डालकर भी खा सकते हैं। खास बात है कि ऐसा करने से आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी और रोगों से बचाव होगा।