हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि खासकर पितरों को समर्पित होती है और इस दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ तर्पण, दान आदि करते हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-
पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या 29 मार्च को पड़ रही है। इस साल की पहली शनि अमावस्या या शनिचरी अमावस्या होगी क्योंकि यह शनिवार को पड़ रही है।
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों में अन्न का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और शांति का वास होता है।
चैत्र अमावस्या के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे पितरों को शांति मिलती है और जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलती है।
चैत्र अमावस्या के दिन रात के समय पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितरों की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इस दिन तांबे के बर्तन जैसे लोटा, थाली, गिलास आदि का दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
चैत्र अमावस्या के दिन गरीबों में धन का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं।
चैत्र अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM