शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh14, Oct 2024 10:51 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। जीवन में दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

दूध का दान

शरद पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे अच्छे परिणाम भी मिलते हैं।

चावल का दान

शरद पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है और विशेष रूप से नई फसल के चावल का दान करें। इससे जीवन खुशहाल रहता है।

फल का दान

शरद पूर्णिमा के दिन गरीबों में फलों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त होती है और जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग खुलते हैं।

कपड़े का दान

इस दिन जरूरतमंदों को नए कपड़े दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार के बीच में आपसी प्रेम बना रहता है।

पैसों का दान

इस दिन जरूरतमंदों की सहायता के लिए आर्थिक दान करना चाहिए। इससे जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

गुड़ का दान

शरद पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन भी खुशहाल रहता है।

शरद पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कुंडली का कौन सा योग शादी में बाधा पैदा करता है?