गर्मियों में लू चलना आम माना जाता है। जून और जुलाई के महीने में खासकर लोग लू के शिकार होते है, क्योंकि इस दौरान तापमान काफी अधिक होता है।
अधिक गर्मी के कारण व्यक्ति लू का शिकार होता है। अगर किसी को लू लग जाए, तो सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आने लगते है।
लू से बचने के लिए दोपहर में घर से कम से कम निकलें। इसके अलावा कुछ चीजों को पीने से भी लू से बचा जा सकता है।
लू से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। गर्मियों में रोजाना कम से कम 5 से 6 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
लू से बचाव के लिए आप नींबू पानी पी सकते है। नींबू पानी का सेवन लू से काफी हद तक बचाने में मददगार साबित होता है।
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी पीने से लू का असर कम होता है और शरीर हाइड्रेट रहता है।
इन सभी चीजों के अलावा आप डेली डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें, जिनमें भरपूर पानी पाया जाता है। दरअसल, गर्मियों में शरीर को अधिक पानी चाहिए होता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ