बासी मुंह क्या खाने से दांत चमक सकते हैं?


By Sahil09, Sep 2024 02:37 PMnaidunia.com

दांत चमकाने के तरीके

दांतों का पीलापन खूबसूरती पर भी असर डालता है। इसके लिए आपको सुबह ब्रश करने से पहले कुछ चीजों का सेवन करना होगा।

बासी मुंह सेब खाएं

सुबह उठने के बाद 1 सेब खा लें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेब को खाने से दांत चमकाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

आंवला खाएं

आयुर्वेद में आंवला को बेहतरीन औषधि बताया जाता है। सुबह के समय आंवला खाने से दांतों पर जमा पीलापन कम हो जाता है।

दही खाएं

पेट की सेहत के लिए सुबह बासी मुंह कुछ लोग दही खाते हैं। इसका सेवन करने से दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है।

पानी से कुल्ला करें

सुबह उठने के बाद पानी से कुल्ला करेंगे तो दांतों में जमा गंदगी साफ हो जाएगी। इससे दांतों में कीड़े लगने का खतरा भी थोड़ा कम हो सकता है।

नींबू का रस पिएं

दांतों को दुरुस्त रखने के लिए सुबह बासी मुंह नींबू रस पिएं। नींबू के एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

तुलसी के पत्ते चबाएं

सुबह के समय तुलसी के पत्तों का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इस पौधे की पत्तियों को चबाने से दांतों की खूबसूरती भी बढ़ती है।

नीम की दातुन करें

सुबह ब्रश की जगह आप नीम की दातुन भी कर सकते हैं। इससे पीले दांतों को सफेद बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

यहां हमने जाना कि दांतों को चमकदार बनाने के लि एक्या खाना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

30 के बाद खाएं 3 फ्रूट्स, स्किन रहेगी जवां