अक्सर लोग वजन कम करने के लिए नाश्ता छोड़ देते हैं, जोकि बिल्कुल गलत है। वजन कम हेल्दी तरीकों से करना चाहिए, ताकि शरीर को कोई नुकसान न हो।
अगर आप नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल करते हैं, तो हेल्दी तरीके से शरीर का वजन कम कर सकते हैं। आइए उन फूड के नाम जानते हैं-
नाश्ते में दही का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही, इसमें अलसी के बीज का पाउडर मिलाकर खाएं, तो वजन भी कम हो सकता है, क्योंकि फाइबर पाया जाता है।
नाश्ता हल्का करना चाहिए। आप भारी खाना खाने से बेहतर नाश्ते में ओट्स खाएं। ओट्स फाइबर से प्रचुर होता है, जो वजन कम करने में मददगार होगा।
अगर आप नाश्ते में चावल खाना पसंद करते हो, तो ब्राउन राइस शामिल करना चाहिए। इस चावल में उच्च फाइबर पाया जाता है।
फल खाना का सबसे अच्छा समय नाश्ते का माना जाता है। नाश्ते के दौरान सेब खाने से शरीर का वजन भी कम हो सकता है। रोजाना कम से कम 1 सेब का सेवन करें।
नाश्ते में इन चीजों को शामिल करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। लेकिन हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन न करें।